Friday, August 23, 2019

Oracle of Separation

As it happened
Once upon a time,
So has it happened again!
And, when it has happened again
Here's  my thought -
At end of this day -
I’ve turned
a new page, 
at long last
a new chapter has begun
sealed away is bygone,
and what remains
is bridge of sanity
that spans across
a tumultuous ocean of 
memories and moments
held close, yet apart
not 'we' - 
we remain 'you' and 'me'
I heed resonation
of oracle of separation
that draws into realisation -
in this void alone
I am whole.






Saturday, July 01, 2017

life in flow

I shared expression,
spoke uncouth
released raw emotion
here on blog
As life pages
were on turn,
for so so long,
my friend, 
my silent listener
you held my heart n hand-
I wish to say adieu
for now,
given that i've  grown 
enough to sigh n sign away -
The end.

रोशनी और रौशनाई


रोशनी और रौशनाई 
दोनों ही हैं धूमिल पड़ी  
युंकि --
पिछली बार जब चोट लगी
मन के क़लम को 
आँखों से बहती रौशनाई
ने बढ़ कर 
ढ़ारस दिलाई,
अबकी वार की गहराई से पर
रूठे हैं सारे शब्द
टूटी क़लम
सुखी स्याही है.

Thursday, June 29, 2017

नमी

मौसम में आज नमी सी है
मानो है ख़बर
यहाँ कुछ कमी सी है।

दिल की दहलीज़ पर ले आयी हूँ
ख़ाली करने की उम्मीद सी है
हर उस मासूम अहसास
जिस ने थी जान भरी
तुम्हारी दस्तकों ने रवाँ की थी 
दम में आसो हसरत ....
पर ना शिकवा ना गिला
ना अब है याराने का भ्रम
साथ निभाने के हैं वादे बेदम।
रस्में वफ़ा है क्या ख़ूब निभी
आपके बेवफ़ा अन्दाज़ से -
सो बहाये देती हूँ 
आज बरसती बूँदों के संग
निसंकोंच 
अपने आँखों की नमी ।


Wednesday, June 28, 2017

हम ने बेज़ुबानी में क़रार पाया
सुना जो है -
इश्क़ कि ज़ुबान नहीं होती।
ख़ामोश सच कि तलबगार हूँ मैं
झूठी तसल्लियों की सौदागर नहीं;
बाहरी रानाईयों के ख़रीदार तुम
अहं की क़ैद में गिरफ़्तार तुम।
तुम्हारी बेरुख़ी पे मैं हैरान नहीं 
है तस्लीम दिल को तहे दिल से -
सहमे युवे सनम में 
वफ़ा की शान नहीं।

Wednesday, June 14, 2017

कामिल का कमाल

आधे अधूरे हम रहे
बाँटे बटे से तुम -
क्या इस तक़दीर को लिख
विधाता ने दिया जन्म?

नकारता है मन यूँकी
अपने रास्ते चुनता इंसान है
और पुराण में पूर्णता 
ही रब की पहचान है
फिर मुकम्मल करना  
कामिल का कमाल 
और शान है ।

Tuesday, June 13, 2017

सच की साख

क्यूँ पूछते हो
बदहाल का हाल -
झूठ हम कह नहीं सकते
सच सुनने की
तुम में कहाँ है मजाल?

Sunday, June 11, 2017

Toughening up

As if ache in heart 
was not enough
Mind stands by 
Wearied by ageing years' log
Elements in body cry
In pain, as
I immerse my time-space
In slog 
Beyond the reaches of this blog -
Hope is to turn tough!




Sunday, June 04, 2017

क़िस्सा ख़त्म

बचपन में नानी की ज़ुबानी 
कहानी सुनी
फिर बड़े शान से मुस्कुराती
करवट ले
कुछ यूँ वो थी बुदबुदाती
लो हुआ क़िस्सा ख़त्म 
कहानी हज़म ...
तो अब भी है आस
जो अटल रहे नियम
अब हुआ हमारा क़िस्सा ख़त्म -
बस मन को इस के 
सार के हज़्म 
होने का इंतज़ार है 😊

Saturday, May 27, 2017

Body to spirit
is inseparably betrothed
while there remains
any sign of life;
and, when it chooses
to say goodbye
its time
to get signed
life's Death Certificate!

Ramadan begins

On the first of Ramadan
let cyber bear witness
for renderings of my heart -
Here is nought
but gratitude
for the meaning He's brought 
to the dusk of each day
and dawn at its start.

Tuesday, May 23, 2017

तुम्हें रंगीनियों से तर कर
रंग मेरा सादा है।

Monday, May 22, 2017

ठान

उसे है आदत अपना कर 
मुकर जाने की,
हमें आरज़ू है 
परायों पे
बोझ ना बन जाने की।

रब हो तुम
तो हक़ रही
तुम्हारी विधि भ
बन्दों को आज़माने की।

इसी सराप में है गिरफ़्तार ज़िंदगी
है मुक़ाबिल में 
बंदगी और तेरी ठान 
उसे आज़माने की!

Querying cause?

Cause?
If you pause
to listen
to heart
in life's busy season -
it'll reveal to Self
on insight's horizon
as clear as
Light of Dawn
we live effect of our decision
the writ's been erased 
by no other
but our vain hand.

Sunday, May 21, 2017

there's pine,  
there's pain
along with many a lesson 
to gain
I know 
unknowingly once again
I reached out 
to embraced illusion.



Friday, May 19, 2017

Tick tock
Tick tock
goes the clock
as if to mock
the silent wait
for Eternity.

Wednesday, May 17, 2017

लफ़्ज़  भारी हैं -
सो हमने मुस्कुरा
तुम्हें जोकर
कह दिया!

Tuesday, May 16, 2017

सवाल

कहते हैं सभी -9
रूह को देखो, कि
इस में इंसान की धरी
हक़ीक़त है,
फिर जो हम
तुम्हारे चेहरे पे खींची 
लकीरों से
अपने वजूद का 
पता पूछते हैं -
क्या इसी लिए कि
तुम रूह 
हमारी ho ?

When in pain -
I am dumb
I am mute
to succour most
if it's juice
while its acute!
मूक हूँ कि
मुर्दे की जुबां नहीं होती।